इक बुध्धू सा लड़का!
वो लड़का थोड़ा बुद्दू सा है..कुछ चुप-चुप सा रहता है; थोड़ा कम बोलता है, उसे ज्यादा भीड़ कभी पसंद नही आती वो अकेला ही अच्छा रहता है . कहने को दोस्त तो बहुत है उसके पर कुछ ही हैं जो उसके दिल के काफ़ी करीब है.
उसकी कोई गर्लफ्रेंड नही है; शायद उसे उसकी सपनो की रानी अब तक मिली नही!
वो लड़का उसके अंदर ही इक दुनिया है; ओर शायद वो उसी दुनिया मे जीता है.
खुद से ही बातें करता है; खुद से ही सवाल करता है, खुद ही जवाव देता है; मन ही मन मुस्कुरता है; गुनगुनाता है;
और न जाने क्या क्या..
वो लड़का थोड़ा शर्मीला है..थोड़ा डरपोक है..थोड़ा पागल है..और बहुत ज्यादा सेन्सटिव! वो छोटी सी बातों पर भी इमोशनल हो जाता है.
वो हमेशा चाहत है उसकी वजह से किसी को दुख ना पहुचे; वो हमेशा अपने दिल की सुनता है.
चाहे कितना भी दुखी हो पर होठों पर हमेशा इक मुस्कान दिखती है उस लड़के की.
वो औरों से बिल्कुल अलग है! इस दुनिया से थोड़ा अंजान..
उसे भुतों से डर लगता है शायद..!इसीलिये वो हौरर मुवी कभी नही देखता!
उसके लिये झूला स्काइ ड्राइव से कम नही!
वो लड़का थोड़ा दीवाना है; किसी की यादों मे उल्झा सा रहता है; किसी के सपने देखता है; किसी की बातें करता है!
वो म्यूजिक का दीवाना है..उसकी सूर उतने अच्छे नही है; फिर भी पागलो की तरह गाता रहता है दिनभर.!
सच मे बिल्कुल पागल है वो लड़का!
उसे अपने फैमली से बहुत प्यार है
शायद इसीलिये वो अपनी फैमली से दूर नही रह पाता.
उसे ट्रैवल करना अच्छा लगता है..क्योंकि वो फ़्यूचर ओर फेल्यर के बारे कुछ ज्यादा ही सोंचता है!
कभी-कभी छोटी सी बातों पर भी इमोशनल होकर रो पड़ता है वो लड़का!
सच मे बहुत बड़ा बुद्दू है वो लड़का
पर जैसा भी है दिल का बुरा नही है वो लड़का..!
ओ लड़का ढूंढने से नही मिलता..पर व्हाट्सएप्प, फेसबुक पे दिनभर रहता है..
ReplyDeleteउस लड़के के चलते हमारा भ्रम टूट गया है..😃
Hmmm vo ldka or koi nhi mera frnd hi h 😁😍
ReplyDelete